PM Modi के 'बॉस' वाले बयान पर Congress का पलटवार, कहा- BJP में 'बिग बॉस' का खेल चल रहा है

By अंकित सिंह | Jan 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर कि नितिन नबीन अब पार्टी मामलों में उनके "बॉस" हैं को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने तंज कसा है। पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा और आरएसएस आपस में खेल खेलते रह सकते हैं। कभी (आरएसएस प्रमुख) मोहन भगवत किसी के बॉस बनते हैं, कभी मोदी किसी के बॉस बनते हैं। उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो "बिग बॉस" का जिक्र करते हुए आगे कहा, "क्या यहां बिग बॉस का खेल खेला जा रहा है?"

इसे भी पढ़ें: High Court से झटका मिलने के बाद Lokpal की नई अर्जी, Mahua Moitra पर CBI जांच के लिए मांगा वक्त

 इस बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव कहां हुआ है, इसे चुनाव क्यों कहा जाए? आपने अध्यक्ष पहले घोषित कर दिया और फिर कहा कि चुनाव होगा, लेकिन चुनाव नहीं हुआ। ज्ञानेश कुमार गुप्ता इसके विरोध में इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि उनकी कोई भूमिका नहीं है, वह कुछ प्रभावित नहीं कर सके, कुछ हेरफेर नहीं कर सके।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वामी अविमुक्तवेश्वरानंद की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं भाजपा के लोग ‘बिग बॉस’ का गेम खेल रहे हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका ‘बॉस’ होगा।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का IPL खेलना बाल श्रम? Rajasthan Royals के खिलाफ FIR की उठी मांग

Met Gala 2026 Most Expensive Accessories | $6 मिलियन की घड़ी से लेकर $15 मिलियन के नेकलेस तक का जलवा

Covid के बाद नए Virus की दस्तक? Cruise Ship पर 3 मौतें, जानें भारत के लिए क्या हैं संकेत

Tamil Nadu में Congress बनी Kingmaker, एक्टर विजय कल लेंगे CM पद की शपथ, Rahul Gandhi भी होंगे शामिल