केजरीवाल-सिसोदिया खुद को स्वतंत्रता सेनानी की तरह कर रहे थे पेश, सत्येंद्र जैन के बेल पर बोली कांग्रेस, पूरी बटालियन ही भ्रष्टाचार करने वालों की है

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इस मामले में उन्हें मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था।  सत्येंद्र जैन के वकील विवेक जैन ने कहा ने कहा कि राउज़ एवेन्यू ट्रायल कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को ज़मानत दे दी है। ट्रायल कोर्ट ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक जेल में रहकर कष्ट झेला है। संभवतः वे आज बाहर आ जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पूरा करने जा रही अपना बड़ा चुनावी वादा, अब तेलंगाना में होगा जाति आधारित सर्वेक्षण, तैयारी पूरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने पर कहा कि जमानत मिलने का मतलब ये नहीं कि उन्हें(सत्येंद्र जैन) न्यायाधीश ने दोषमुक्त कर दिया है... अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जब इतने बड़े मामले से छूटकर आए तो खुद को वे स्वतंत्रता सेनानी की तरह पेश कर रहे थे... आज दिल्ली में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने वालों का नाम लिया जाए तो उसमें अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी बटालियन का नाम सामने आता है। 

For detailed delhi political news in hindi 

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस