पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

लखनऊ। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आम जनजीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सरकार की इसी असंवेदनशीलता के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। लल्लू ने बताया कि तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तांगा यात्रा और बैलगाड़ी यात्रा निकाली।

इसे भी पढ़ें: भारत में प्रवेश कर चुके हैं जमात-उल-मुजाहिद्दीन के 15 आतंकवादी : कोलकाता पुलिस

लल्लू ने कहा कि सरकार पूरी तरह हठधर्मिता पर उतारू है और वह तेल पर लागू केंद्रीय करों में बिल्कुल भी कटौती नहीं करना चाहती। इससे उसका अहंकार झलकता है।

प्रमुख खबरें

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश