J&K में परिसीमन का कांग्रेस ने किया सर्मथन, कहा- समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

जम्मू। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया का बुधवार को समर्थन किया और कहा कि इस प्रक्रिया को कम से कम समय में पूरा किया जाना चाहिए। जम्मू - कश्मीर कांग्रेस की यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि केंद्र सरकार विधानसभा क्षेत्रों का दायरे और आकार के पुन र्निर्धारण और अनुसूचितजातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या निर्धारित करने के लिए परिसीमन आयोग गठित करने पर विचार कर रही है। 

 

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्तार विंदर शर्मा ने यहां कहा, पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द परिसीमन के पक्ष में है।  उन्होंने कहा कि परिसीमन का काम संविधान के अनुसार किया जाना चाहिए और कानून के तहत मानदंडों एवं प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए आबादी, क्षेत्र, इलाके और इस तरह के अन्य मानकों पर विचार करके प्रत्येक क्षेत्र के साथ पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास बोले, लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद और तुष्टिकरण को नकारा

शर्मा ने कहा, चूंकि केंद्र में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। इस लिए परिसीमन की प्रक्रिया को तुरंत शुरू करना चाहिए और विधानसभा चुनावों से पहले इसे पूरा कर लिया जाना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की मंशा पर संदेह जताया है और यह भगवा पार्टी का एक और चुनावी पैंतरा नहीं होना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। कहा जा रहा है कि भाजपा विधानसभा में जम्मू क्षेत्र की अधिक सीटें रखने के लिए परिसीमन पर जोर दे रही है। 

प्रमुख खबरें

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी

Lok Sabha Eections: फर्जी वीडियो को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कार्रवाई उनकी हताशा को उजागर करती है

पद्म श्री विजेता Jitender Singh Shunty और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, अलगाववादियों पर आरोप