Parliament में हगांमे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जयराम रमेश बोले- जेपीसी की मांग उठाने नहीं दी जा रही

By अंकित सिंह | Mar 14, 2023

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। हालांकि, बजट सत्र के दूसरे दिन भी आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। संसद में लगातार हंगामे की वजह से कामकाज नहीं हो रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। एक ओर सत्तापक्ष जहां राहुल गांधी के बयान को लेकर लगातार माफी की मांग कर रहा है तो वहीं विपक्ष अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच संसद में हंगामे को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि अडानी समूह से जुड़े मामले पर सरकार संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग को उठाने नहीं दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि इसी कारण संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बयान पर कम नहीं हो रहा घमासान, सड़क से संसद तक भाजपा हमलावर

कांग्रेस के आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अडाणी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहली सफलता (कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री) चिमनभाई पटेल के समय मिली थी...दूसरी सफलता उन्हें राजीव गांधी के समय मिली। उन्होंने कहा कि अंबानी-अडानी बहाना है, सिर्फ नरेंद्र मोदी को गाली देना है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार ‘घोटालों में घिरी रही’ तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उम्मीदों में घिरी रही है। कांग्रेस सांसदों ने अडाणी समूह के मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग करते हुए संसद परिसर में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए इन सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रमुख खबरें

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा