Rahul Gandhi के बयान पर कम नहीं हो रहा घमासान, सड़क से संसद तक भाजपा हमलावर

anurag thakur
ANI
अंकित सिंह । Mar 14 2023 12:08PM

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया था और उन्होंने बाहर के देशों को भारत के मामले में दखल देने के लिए कहा इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगे।

लंदन में लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर जबरदस्त हंगामा जारी है। संसद से सड़क तक भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। आज भी संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा देखने को मिला। भाजपा लगातार उनसे माफी की मांग कर रही है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश में किसने तानाशाही की, उनके पार्टी में किस तरह की तानाशाही चल रही है और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कैसा व्यवहार होता है ये सबको पता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी और उनकी ड्रामा कंपनी को लगता है कि वो देश में शासन करने के लिए पैदा हुए हैं ये उनकी तानाशाही दिखाती है। 

इसे भी पढ़ें: Parliament में हंगामे पर बोले जयराम रमेश, अडानी मामले में विपक्ष एकजुट, अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया था और उन्होंने बाहर के देशों को भारत के मामले में दखल देने के लिए कहा इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो...आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: संसद में बोले राजनाथ सिंह, राहुल गांधी ने लंदन में किया भारत का अपमान, माफी मांगनी चाहिए

अपना हमला जारी रखते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम दिखाती है लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। युवा नेता ने कहा कि एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़