महंगाई के खिलाफ देश एकजुट, सरकार को पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने होंगे: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसे में सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों के दाम करने पड़ेंगे। मुख्य विपक्षी पार्टी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज (मूल्यवृद्धि के खिलाफ आवाज बुलंद करो)’ हैशटैग् से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमण के 18,327 नए मामले, एक दिन में 108 लोगों की मौत

इस अभियान के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया, ‘‘अंधी महंगाई 3 कारणों से असहनीय है- अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के गिरते दाम, केंद्र सरकार के द्वारा टैक्स के नाम पर डकैती और इस डकैती से 2-3 उद्योगपतियों का मुनाफ़ा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश इसके ख़िलाफ़ एकजुट है- सरकार को सुनना ही होगा और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने ही पड़ेंगे।’’ उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में शुक्रवार को 27 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस के इस अभियान के तहत ट्वीट किया, ‘‘महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने: सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करे, इसलिए टिकट के दाम बढ़े और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार।’’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’ पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज