मध्य प्रदेश में भाजपा विधायकों और सांसदों को कांग्रेस करेगी चूड़िया भेंट

By दिनेश शुक्ल | Oct 05, 2020

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश के भाजपा विधायकों और सांसदों को चूँडिया भेंट करने की घोषणा की है। कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग संपूर्ण प्रदेश में 05 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक भाजपा के विधायकों और सांसदों को चूड़ियां भेंट कर  देश व प्रदेश की बहन-बेटियों के सम्मान में आवाज बुलंद करेगी। सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हिन्दुस्तान की बेटी के साथ हुए अन्याय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। वही मध्य प्रदेश के भोपाल, रीवा, सतना दमोह, नरसिंहपुर, खरगोन आदि  जिलों में बहन- बेटियों के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की लगातार घटित हो रही घटनाओं पर भाजपा सरकार मौन है। 

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की शिकायत उप चुनाव में नोट के बदले वोट और मतदान सूची में की जा रही गड़बड़ी

सुरेन्द्र चौधऱी ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग सड़कों पर उतरेगी। वही सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 05 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है। उन्होंने बताया कि नियुक्त प्रभारीयों को अपने-अपने प्रभार के  जिलों में उक्त कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत