अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- वो चार काम नहीं करेंगे बल्कि चार दाम मांगने के लिए खड़े हो जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता अमित शाह ने शनिवार को रायपुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद लॉकडाउन लगा, तो उसके बाद रोज कमाकर खाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। दुनिया चर्चा करती थी कि लोग कोरोना से ज्यादा भूख से मर जाएंगे। लेकिन मोदी सरकार करीब 2 साल से 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति दे रही है। 

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल के बाद कहती है कि चारधाम के चार काम करेंगे। अरे अब बहुत देर हो चुकी है। सारे काम नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। हरीश रावत जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां से कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लेकिन हरीश रावत जी को हारने की आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देवभूमि का विकास नहीं कर सकती, ये तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। हरीश रावत कहते हैं कि हम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। भाजपा की सरकार ईगास की छुट्टी रखती है, हरीश रावत जी ने जुम्मे की छुट्टी रखी थी। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- वह नहीं कर सकती किसी का विकास, उनके पास न इच्छा है और न शक्ति 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया है, चारधाम, चार काम। वो चारधाम, चार काम नहीं करेंगे, बल्कि आने के बाद चार दाम मांगने वाले खड़े हो जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विधायक वसूली करेगा, मंत्री वसूली करेगा, मुख्यमंत्री वसूली करेगा, और चौथा दिल्ली में बैठने वाला परिवार भी वसूली करेगा। गृह मंत्री ने कहा कि कांगेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है, छुट्टियां बिताने ये लोग यहां आते हैं। हमारे लिए उत्तराखंड बाबा केदार और बद्री विशाल का स्थल है। हमारे लिए भारत की संस्कृति की आत्मा है ये देवभूमि। पहाड़ों के साथ, मां गंगा, यमुना के साथ हमारी श्रद्धा जुड़ी है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश