नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी कांग्रेस, राहुल बोले- यह विधेयक विभाजनकारी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

कोझिकोड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने से संबंधित विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध करेगी। राहुल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह विधेयक संसद में पेश होने के लिये तैयार है। इस विधेयक का पूर्वोत्तर राज्यों में भी पुरजोर विरोध हो रहा है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को विधेयक के मसौदे को मंजूरी भी दे चुका है। गांधी ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश में किसी के साथ किसी भी तरह के भेदभाव के खिलाफ है। लिहाजा, जो भी किसी भारतीय के साथ भेदभाव करता है, हम उसके खिलाफ हैं। यही हमारा मानना है। हमारा मानना है कि भारत सभी समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के लिये है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र के लंबितल परियोजना का मुद्दा उठाया

राहुल ने कहा कि कई विपक्षी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विधेयक सांप्रदायिक और विभाजनकारी है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम