भाजपा के घंटानाद आंदोलन का जवाब ‘ढोल बजाओ’ अभियान से देगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के 11 सितंबर को प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन के आयोजन को लेकर कांग्रेस हरकत में आ गई है और पार्टी भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी में है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश में बुधवार से ‘ढोल बजाओ’ अभियान चलाएगी और भाजपा के पिछले 15 साल (वर्ष 2003 से 2018 तक) के कार्यकाल की विफलताएं और तत्कालीन सरकार की जन विरोधी नीतियों को ‘डाटा’ के जरिये उजागर करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘हम भाजपा के पिछले 15 साल के कार्यकाल की विफलताएं और तत्कालीन सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: कुंभकर्णी नींद में सो रही है MP सरकार, भाजपा करेगी प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन: विजयवर्गीय

उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस आईना दिखाने का काम करेगी। गुप्ता ने बताया, ‘‘भाजपा मध्य प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार पर कुंभकर्णी नींद में सोने का आरोप लगा रही है। लेकिन मध्यप्रदेश में तो कमलनाथ सरकार 24 घंटे जागकर निरंतर विकास कार्य कर रही है। उसके कार्यों से तो प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा जरूर गहरी नींद में सो चुकी है क्योंकि जो काम भाजपा अपनी 15 वर्ष की सरकार में नहीं कर पाई, वह काम कांग्रेस की नौ महीने की सरकार ने कर दिखाया है।’’

इसे भी पढ़ें: विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- 1984 के सिख दंगों में कमलनाथ भी दोषी

उन्होंने कहा कि इन नौ महीनों में हमने 100 सकारात्मक काम किये हैं। गुप्ता ने बताया, ‘‘अपने इस ‘ढोल बजाओ’ अभियान में हम सड़कों पर असलियत में ढोल नहीं पीटेंगे और भाजपा की तरह तमाशा नहीं करेंगे। इसके बजाय हम पिछले 15 साल की भाजपा नीत तत्कालीन सरकार के कार्यकाल की विफलताएं और जन विरोधी नीतियों को ‘डाटा’ के जरिये उजागर करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल