बंगाल के जलपाईगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2024

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में बृहस्पतिवार कोकांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पेड़ से बांधकर लोगों के एक समूह द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रॉय की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। उनके परिवार के सदस्यों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने दावा किया कि हमलावरों में से कुछ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के थे। घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रॉय की पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर