कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिये जब कोई और नहीं मिला तो कन्हैया कुमार को बुला रहे: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर सोमवार को हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने प्रचार के लिये देशद्रोह का सामना कर रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अलावा और कोई नहीं मिला है। शिवराज ने इंदौर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की नामांकन रैली में कहा,  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरु दिग्विजय सिंह ओसामा-बिन-लादेन को ओसामा जी कहते हैं और आतंकवादियों के साथ खड़े होते हैं। उन्हें भोपाल में अपने चुनाव प्रचार के लिये जब कोई और नहीं मिला, तो वह कन्हैया कुमार को बुला रहे हैं जिन पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का आरोप, तबादला उद्योग चला रही है कांग्रेस सरकार

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया,  कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है और देशद्रोहियों का समर्थन करती है। कांग्रेस देशद्रोह निरोधक कानून खत्म करने की बात करती है। भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुकाबला कर रहे दिग्विजय ने कल रविवार सुबह इस बात को खुद सार्वजनिक किया था कि कन्हैया कुमार आठ और नौ मई को उनके चुनाव प्रचार के लिये भोपाल पहुंचेंगे। कुमार इस बार बिहार की बेगूसराय सीट से भाकपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने दिया किसानों को धोखा, शिवराज बोले- हम जनता के सामने सच करेंगे उजागर

शिवराज ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोलने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लगातार गलतबयानी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,  राहुल को  चौकीदार चोर है  वाले अपने बयान को लेकर उच्चतम न्यायालय से माफी मांगनी पड़ी है। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिये। मुझे लगता है कि कांग्रेस को खत्म करने का काम राहुल के हाथों ही संपन्न होगा। 

प्रमुख खबरें

दुर्घटना से देर भली! चार सेकेंड लेट नहीं होता तो...चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय क्या हुआ था?

Balakot Air Strike | PM मोदी ने याद किया बालाकोट एयर स्ट्राइक का वो दौर, कहा- पीछे से हमला करने में यकीन नहीं रखता आज का भारत

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!