मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, कमलनाथ ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

By सुयश भट्ट | Jul 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उप चुनाव की तैयारी करने के लिए 29 जुलाई को सुबह 11:00 बजे अपने निवास पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक और चारों सह प्रभारी भी बैठक में शामिल रहेंगे।

आपको बता दें कि रैगांव, पृथ्वीपुर, जोबट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही खंडवा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं संबंधित कांग्रेस जिला अध्यक्ष, उप चुनाव पर्यवेक्षकों, टिकट के दावेदारों और वरिष्ठ नेताओं को बैठक में बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में शुरू होगा अन्न उस्तव कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इसका उद्घाटन 

दरअसल मार्च में खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली है। ऐसे ही पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो जाने के कारण विधानसभा की यह 3 सीट खाली है।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट