कांग्रेस का काम ही है झूठ बोलना और गुमराह करनाः विश्वास सारंग

By सुयश भट्ट | Jun 02, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप को लेकर अब सियासत शुरू गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से हनी ट्रैप की पेनड्राइव को लेकर जांच कर रही एसआईटी की टीम आज उनके बंगले पहुंचने वाली थी। लेकिन एसआईटी के पहुंचने से पहले ही कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए। अब बीजेपी कमलनाथ पर हमलावर हो गई है। 

कोरोना को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अब जनजीवन वापस पटरी पर आ जाए और इसके साथ संक्रमण भी ना बढ़े। रोजाना कोरोना संक्रमण को लेकर समीक्षा की जा रही है ताकि कहीं भी संक्रमण ना बढ़े। सारंग ने जनता से अपील की यदि कोरोना से स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तो कोरोना प्रोटोकॉल ज़रूरी है और उसका पालन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: भोपाल जूडा अध्यक्ष के घर पर पुलिस ने की दबिश, माता-पिता को धमकाने का आरोप

धीरे-धीरे हम पूरी तरह से बाजार को खोलने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो कोविड कंट्रोल टीम बनाई थी उसका प्रयोग सफल रहा। भोपाल में कल 500 लोगों की टीम ने पूरे शहर भर में निकल कर सुनिश्चित किया कि जहां भी दुकानें खुली है वहां पर कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य