पश्चिम बंगाल में स्कूल पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस पर पाठ शामिल करने पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का शिक्षा विभाग कोविड-19 के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक बनाने के प्रयास के तहत2021 से स्कूल पाठ्यक्रम में घातक वायरस पर एक पाठ शामिल करने पर विचार कर रहा है। पाठ्यक्रम समिति के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने हाल ही में कोरोना वायरस की प्रकृति और प्रकोप को रोकने के उपाय के बारे में सूचना के प्रचार-प्रसार का मुद्दा उठाया था। पाठ्यक्रम समिति के प्रमुख अवीक मजूमदार ने बताया, “हम सदस्यों और विशेषज्ञों के बीच इस विषय पर चर्चा का आयोजन कर रहे हैं।” 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करने का किया आग्रह, कहा- सीमित तरीके से हो संचालन

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छोटी से लेकर बड़ी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में कोरोना वायरस पर पाठ शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रकोप के मद्देनजर छोटी कक्षाओं के लिए संक्रमण को रोकने में साफ-सफाई के बुनियादी तरीकों और सुरक्षा उपायों को सीखना तथा बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए संक्रामक रोग के प्रकार और उसके म्यूटेंट्स को जानना जरूरी है। मजूमदार ने कहा, “पाठ की सटीक समाग्री पर फैसला लेने से पहले शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के अलावा हमारे लिए चिकित्सकों, विषाणु वैज्ञानिकों, महामारी विदों के विचार जानना भी जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा