ममता बनर्जी ने मेट्रो को जल्द से जल्द शुरू करने का किया आग्रह, कहा- सीमित तरीके से हो संचालन

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने में कहा, ‘‘हमने उनसे सभी के लिए इसे शुरू करने को कहा, लेकिन वे केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की मदद के लिए केवल सीमित सेवाओं को फिर से शुरू करने के पक्ष में है।’’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों से ‘‘सीमित’’ तरीके से ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का सोमवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव जल्द ही इस मुद्दे पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से बात करेंगे। बनर्जी ने कहा कि यदि संचालन सीमित तरीके से शुरू होता है, यानी केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ले जाने के लिए, तो इससे शहर के एक-चौथाई यात्रियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम मेट्रो अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द सेवाएं फिर से शुरू करें। मुझे पता है कि वे मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन कैसे कर रहे हैं (केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए)।’’ 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बावजूद पश्चिम बंगाल में नहीं थमे बाल विवाह के मामले, मध्य मार्च से 500 मामले आए सामने 

बनर्जी ने यहां राज्य सचिवालय में कहा, ‘‘हमने उनसे सभी के लिए इसे शुरू करने को कहा, लेकिन वे केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की मदद के लिए केवल सीमित सेवाओं को फिर से शुरू करने के पक्ष में है।’’ कोलकाता मेट्रो रेलवे के अधिकारी आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों की मदद करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की इच्छा जताई थी, जिसको लेकर कोलकाता मेट्रो अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच सोमवार को राज्य सचिवालय में बैठक हुई।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में नुकसान के चलते कई निजी बसें सड़कों से नदारद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें 

राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि सेवा शुरू होने के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना एक चुनौती होगी। एक अधिकारी ने कहा कि मेट्रो अधिकारियों ने राज्य सरकार को सूचित किया कि वह सीमित संख्या में ट्रेनों को चला सकती है। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरियों के मानदंडों को सुनिश्चित कर ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़