‘ऊं’ लिखने पर ऐतराज कर कांग्रेस पहुंचा रही है पाकिस्तान को फायदा: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

करनाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान की शस्त्र पूजा करने के कारण कांग्रेस द्वारा उनकी आलोचना करने पर शनिवार को कांग्रेस की निंदा की और कहा कि विपक्षी दल के ऐसे बयान पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस को विमान पर ‘ऊं’ लिखने पर क्यों ऐतराज है और कहा कि जब वह फ्रांस में ‘पूजा’ कर रहे थे तब वहां मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों समेत विभिन्न धर्मों के लोग मौजूद थे और वे सभी इस कार्यक्रम में सहयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुश होना चाहिए था कि देश ताकत हासिल कर रहा है लेकिन वह खुश नहीं हो पायी क्योंकि उसकी ‘नीयत ही खराब है।’ 

इसे भी पढ़ें: राफेल पूजा पर राजनाथ ने कहा, क्या भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करना गुनाह है?

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं पूछना चाहता हूं कि आपके घरों पर ‘ऊं’ नहीं लिखा जाता है क्या। सिख भाई यहां बैठे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वे एक ओंकार नहीं जपते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क्या ईसाई आमेन नहीं कहते हैं, क्या मुसलमाई भाई आमिन नहीं कहते.. इस पर सवाल उठाये जा रहे हैं। जब मैं वहां पूजा कर रहा था तब वहां मुसलमानों, ईसाई, हिंदुओं और सिखों समेत विभिन्न धर्मों के लोग थे। सभी सहयोग कर रहे थे।’’ उन्होंने जनसभा से कहा, ‘‘ कांग्रेस को इस बात का स्वागत करना चाहिए कि हम यह लड़ाकू विमान हासिल कर रहे हैं लेकिन उसने आलोचना शुरू कर दी। वे बिना ध्यान दिये बोलते रहते हैं... और यदि किसी को इन बयानों से हिम्मत मिली है तो वह पाकिस्तान है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि उन्हें इन विधानसभा चुनावों में मुंहतोड़ सबक सिखाना चाहिए जैसा कि आपने लोकसभा चुनाव में किया।’’ 

पाक आतंकवाद के खिलाफ लड़े नहीं तो वह टूट जाएगा: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को भूल जाए और आतंकवाद के खिलाफ ‘ईमानदारी से लड़ाई’ लड़े। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी मुल्क को चेताया कि अगर उसने यही रवैया जारी रखा तो कोई भी ताकत उसे टूटने से रोक नहीं पाएगी। सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान अपने दम पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकता है तो भारत उसकी मदद करने को तैयार है, लेकिन पाकिस्तान की मंशा कपटपूर्ण है। हरियाणा के पटौदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्वाचन क्षेत्र कनराल में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने दशहरा पर राफेल की ‘शस्त्र पूजा’ करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी आलोचना करने पर कहा कि विपक्षी पार्टी की टिप्पणी पाकिस्तान को फायदा पहुंचा रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की