राफेल पूजा पर राजनाथ ने कहा, क्या भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करना गुनाह है?

on-rafael-worship-rajnath-said-is-it-a-crime-to-follow-indian-tradition-and-culture
अभिनय आकाश । Oct 13 2019 12:41PM

विजयदशमी पर भारत को राफेल विमानों में से प्रथम विमान औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ। राफेल को रिसीव करने के बाद रक्षामंत्री ने पूरे विधि-विधान से इसकी शस्त्र पूजा की और नारियल चढ़ाया, उसपर फूल अर्पित किया व उसपर ऊं लिखा। जिसके बाद कांग्रेस ने इसको लेकर निशाना साधा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग एक हफ्ते का समय शेष है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने की कवायद में तमाम दलों के दिग्गज नेताओं द्वारा रैली और प्रचार का दौर जारी है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा के करनाल में एक जनसभा को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने राफेल विमान पर बात करते हुए कहा कि अगर यह पहले हमारे पास होता तो बालाकोट जाकर एयरस्ट्राइक की जरूरत नहीं पड़ती। राजनाथ सिंह ने राफेल पूजा विवाद पर विरोधियों को करारा जवाब भी दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि क्या भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करना गुनाह है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विमान पर ऊं लिख दिया तो विपक्ष ने इस पर भी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस बिना सोचे समझे आरोप लगाती है। राजनाथ ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, 'मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके घरों में ऊं नहीं लिखा होता।

बता दें कि विजयदशमी पर भारत को राफेल विमानों में से प्रथम विमान औपचारिक रूप से प्राप्त हुआ। राफेल को रिसीव करने के बाद रक्षामंत्री ने पूरे विधि-विधान से इसकी शस्त्र पूजा की और  नारियल चढ़ाया, उसपर फूल अर्पित किया व उसपर ऊं लिखा। जिसके बाद कांग्रेस ने इसको लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले कि दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले एयरक्राफ्ट से क्यों जोड़ रहे हैं। इस सरकार के साथ यही दिक्कत है कि काम करने के साथ नाटक ज्यादा किया जाता है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजनाथ द्वारा की गई लड़ाकू विमान की पूजा को तमाशा करार दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़