गढ़चिरौली में नक्सलियों को भेजी जा रही विस्फोटक सामग्री की खेप पकड़ी गई, चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सलियों द्वारा विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री की आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। मामले में महाराष्ट्र में माओवादियों के चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दमरनचा थाना क्षेत्र के भंगरमपेथा गांव में नक्सल समर्थकों के एक गिरोह को रोका गया जो विस्फोटक बनाने वाली सामग्री को ले जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: यूएई के साथ व्यापार समझौते से भारत के 26 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों को होगा फायदा

पुलिस के मुताबिक, नक्सली आगामी रणनीतिक हमला रोधी अभियान (टीसीओसी) के दौरान विस्फोटकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने की साजिश रच रहे थे। नक्सली हर साल टीसीओसी का आयोजन करते हैं और स्थानीय लोगों से संपर्क कर युवाओं की भर्ती करते हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने नक्सल आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ करने वाले कर्मियों की सराहना की है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे