सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के पीछे कर्नाटक में सरकार को अस्थिर करने की साजिश: सीटी रवि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

मंगलुरु। कर्नाटक के पर्यटन और कन्नड़ संस्कृति मंत्री सी टी रवि ने गुरुवार को कहा कि यहां 19 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन के पीछे कर्नाटक में भाजपा सरकार को अस्थिर करने की साजिश थी। संवाददाताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों एसडीपीआई और पीएफआई के बीच संबंध उजागर हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध पूर्वनियोजित था।  विरोध प्रदर्शन तब हुए थे जब शहर में धारा 144 लागू थी। उन्होंने पूछा, “हिंसा के कारण गोलीबारी में मारे गए दो व्यक्तियों की जिम्मेदारी कौन लेगा?”  रवि ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया जिसमें लाखों रुपए की सार्वजनिक संपत्ति की हानि हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी भी विपक्ष का दावा है कि वह शांतिपूर्ण विरोध था।  गत गुरुवार को मंगलुरु में सीएए के विरोध में हिंसा हुई थी जिसमें पुलिस की गोली से दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 

प्रमुख खबरें

Mojtaba Khamenei Unconscious | ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अस्पताल में बेहोश, शासन चलाने में असमर्थ

Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई बेकार था?

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन