सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराने मामले को उठाने की साजिश : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराना एक मामला उठाने की साजिश रची है। वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दावा किया कि केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी जांच एजेंसियों --आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली पुलिस और सीबीआई को ‘फर्जी ’’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य एवं बिजली समेत विभिन्न विभागों का कामकाज संभाल रहे सत्येंद्र जैन को ‘बिना किसी नये सबूत के’ प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में टारगेट किलिंग पर ओवैसी का बयान, जो गलती 1989 में हुई थी, वही मोदी सरकार दोहरा रही

यह शिकायत नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दो जुलाई, 2019 को की गयी थी जिसे एसीबी के पास अग्रसारित किया गया था। आतिशी ने कहा, ‘‘ यह मामला पिछले तीन सालों से कहां था? इस मामले में कुछ नहीं हुआ क्योंक सभी एजेंसियां जानती थीं कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं। केंद्र आप विधायकों के पीछे क्यों पड़ा है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री (अरविंद) केजरीवाल ने कुछ महीने पहले उनकी गिरफ्तारी की आशंका प्रकट की थी और वही हुआ भी। अब हमें पता चला है कि सिसोदिया गिरफ्तार होने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी एजेंसियों--आयकर, प्रवर्तन निदेशालय, दिल्ली पुलिस एवं सीबीआई को ‘फर्जी’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश

Punjab CM के OSD राजबीर घुमन पर CBI का केस, 8 ठिकानों पर तलाशी