हाथों में संविधान, जुबान पर हाइड्रोजन बम की बात, पटना में वोट चोरी को लेकर अब क्या बोले राहुल गांधी?

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म कर रही है। मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा... वो आएगा और फिर आपको भाजपा की सच्चाई, जो इन्होंने पूरे देश में किया है बिहार में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन युवाओं ने इनको रोक दिया है उसकी सच्चाई सबको पता लगेगी। हाथों में संविधान उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने हाइड्रोजन बम की बात की है, वो आ रहा है... 'वोट चोरी' का हाइड्रोजन बम आने के बाद बीजेपी की सच्चाई पूरे देश के सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार को मानसिक रूप से रिटायर कर दिया, पटना में खरगे का NDA पर तीखा हमला

पटना में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सत्तारूढ़ एनडीए पर अपना हमला तेज कर दिया और व्यापक चुनावी कदाचार और संस्थागत तोड़फोड़ का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा राहुल जी ने कहा है कि अगले एक महीने में अलग-अलग जगहों पर मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, प्लूटोनियम बम और दूसरे बम गिराए जाएँगे। महादेवपुरा तो बस शुरुआत थी। बैठक में मौजूद अनहैया कुमार ने कहा हालांकि कई विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन बैठक का मुख्य फोकस 'वोट चोरी' और बिहार था... स्वतंत्रता संग्राम से लेकर पहली बार बिहार में सरकार बनने तक, हम राज्य में औद्योगीकरण लाए।  

प्रमुख खबरें

खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

गुस्से में ट्रंप, NATO तहस-नहस! मार्क रूटे को व्हाइट हाउस में बुलाकर जमकर सुना दिया

Bangladeshi Infiltrators की खैर नहीं, Bengal, Assam, Gujarat ने घुसपैठियों के खिलाफ अभियान और तेज किया

Vanakkam Poorvottar: CM Vijay ने विधानसभा में उड़ाया Stalin का मजाक, जवाब में DMK प्रमुख ने किया तगड़ा पलटवार