खीर, हलवा और लड्डू में चीनी घटाएं, स्वाद नहीं-जानिए ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स

By मिताली जैन | Jun 25, 2026

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद है। गुलाब जामुन से लेकर खीर, हलवा, लड्डू या फिर बर्फी का नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मीठा कई तरह की समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, लोग अक्सर चीनी कम करने की कोशिश करते हैं।

धीरे-धीरे कम करें चीनी

चीनी कम करने के लिए एकदम से उसकी मात्रा आधी ना करें। इससे टेस्ट में एकदम से बड़ा बदलाव आ जाता है। इसलिए, चीनी की मात्रा धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। पहले 10-15 प्रतिशत तक चीनी कम करें। इस तरह धीरे-धीरे चीनी कम करने से आपके टेस्ट बड उस हिसाब से एडजस्ट हो जाएंगे और आपको अंतर महसूस भी नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

प्राकृतिक मिठास का करें इस्तेमाल  

जरूरी नहीं है कि मिठाई में हर बार चीनी का ही इस्तेमाल किया जाए, अगर आप चाहें तो प्राकृतिक मिठास जैसे खजूर, किशमिश, अंजीर, पका हुआ केला या सेब की प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको नेचुरल टेस्ट मिलेगा और वो भी काफी अच्छा व अलग लगेगा। 

इलायची और केसर आएगा काम 

मिठाई का सारा स्वाद चीनी में नहीं होता, जबकि असल में उसका स्वाद सुगंध की वजह से अच्छा लगता है। इसलिए, मिठाई बनाते समय इलायची, केसर, जायफल व दालचीनी आदि का इस्तेमाल करने पर चीनी कम इस्तेमाल करने पर भी आपको काफी अच्छा स्वाद महसूस होगा।

फ्रूट बेस्ड हों मिठाइयां  

फलों में पहले से ही नेचुरल मिठास होती है, इसलिए अगर मिठाई बनाते समय फलों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे भी टेस्ट काफी अच्छा हो जाता है। आप आम, चीकू, केला व खजूर आदि की मदद से मिठाई बनाकर चीनी काफी कम कर सकती हैं।

दूध को लंबे समय तक पकाएं

दूध को थोड़ा लंबे समय तक पकाने से भी उसमें मिठास बढ़ाई जा सकती है। जब दूध गाढ़ा होता है तो उसका स्वाद अधिक मीठा महसूस होता है। यह एक आसान टिप है, जिसकी मदद से अतिरिक्त चीनी को आसानी से कम किया जा सकता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

नक्शे से मिटा देंगे...मोसाद ने ली मुनीर की सुपारी, फिर जो हुआ... हिला इजरायल

Social Media पर छाया तुर्की स्टार्स का Indian अवतार, बोले चूड़ियां पर डांस ने लूटा दिल

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की पहल को मिली सफलता, पथिक स्टेडियम के विश्वस्तरीय विकास की दिशा में बढ़े कदम

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला