Health Tips: न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूड्स का सेवन करने से दूर होंगी तमाम बीमारियां, लंबे समय तक बने रहेंगे फिट

By अनन्या मिश्रा | Mar 29, 2024

हर व्यक्ति को अपनी सेहत को लेकर जागरुक रहना चाहिए। वहीं सेहतमंद बने रहने के लिए व्यक्ति को अपनी डाइट में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाद्द-पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है। इसलिए संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल के फायदों के बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए न सिर्फ खानपान बल्कि अच्छी आदतों को अपनाना भी बेहद जरूरी होता है।

 

अगर आप अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल करते हैं, तो आपको कई गंभीर बीमारियां परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वस्थ शरीर पाने के लिए डाइट में किन पौष्टिक चीजों को शामिल करना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: Benefits of Nimbu Pani । नींबू पानी के सेवन से तुरंत तरोताजा हो जाएगा मूड, सेहत को मिलेंगे ये अनगिनत फायदे । Summer Health


डाइट में शामिल करें ये चीजें


पालक

पालक पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं, साथ ही इसका सेवन करने से कई सेहत संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पालक में आयरन, कैल्शिम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही पाचन और हड्डियों की भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना डाइट में पालक जरूर शामिल करनी चाहिए।


बादाम

बादाम भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बादाम में फाइबर, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पाया जाता है। इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। वहीं अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा भी ग्लो करती है।


स्वीट पोटेटो

स्वीट पोटेटो में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। वहीं स्वीट पोटेटो खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। इससे आपका कई बीमारियों से भी बचाव होता है।


दाल

हमारी सेहत के लिए दाल भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। दाल में फाइबर, आयरन, प्रोटीन और फोलेट का समृद्ध स्त्रोत पाया जाता है। साथ ही यह हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा होती है। इसलिए आप भी अपनी डाइट में अरहर, मसूर और मूंग दाल आदि को शामिल कर सकते हैं।


ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के गुणों से भरपूर होती है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। बता दें कि ब्रोकली का सेवन करने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Air India Express ने यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूल को लेकर दिए ऑप्शन, आने वाले दिनों में और फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना

फिर से ये लोग सरकार में आ गए तो संविधान को खत्म कर देंगे, महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर लगाया हिंदू-मुस्लिम में विभाजन पैदा करने का आरोप

PBKS vs RCB: कगिसो रबाडा के पॉडकास्ट के बीच अचानक हुई Virat Kohli की एंट्री, फिर क्या हुआ जानें- Video

Astrology Upay: इन राशि के जातकों को भूलकर भी नहीं पालनी चाहिए बिल्ली, जीवन में घट सकती हैं अप्रिय घटनाएं