देश के जीडीपी में 2026 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान 20 प्रतिशत होगा : चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

बेंगलुरु। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2026 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में डिजिटल अर्थव्यवस्था का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। चंद्रशेखर ने यहां ‘जी-20 डिजिटल नवोन्मेष गठबंधन शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक प्रमुख देश है जिसने प्रौद्योगिकी को बहुत तेजी से अपनाया है और अब इसने दुनिया को समाधान पेश करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल अर्थव्यवस्था का जीडीपी में योगदान 2014 में चार से साढ़े चार प्रतिशत था, जो आज 11 प्रतिशत हो गया है। और हमारा अनुमान है कि 2026 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था का जीडीपी में योगदान 20 प्रतिशत से अधिक होगा।’’

प्रमुख खबरें

पुराने फ्रिज को दें नया और स्टाइलिश लुक, ये कवर बढ़ाएंगे घर की शान

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल