श्रीराम मंदिर निर्माण चंदे को लेकर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई का विवादित बयान – कहाँ चोट्टो को ना दे चंदा

By दिनेश शुक्ल | Jan 21, 2021

राजगढ़। मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राम मंदिर निर्माण सहयोग की राशी एकत्रित करने को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। राजगढ़ के ब्यावरा में लक्ष्मण सिंह ने मंच से कहा  कि भारतीय जनता पार्टी को आप सब अच्छे से जानते हैं, मैं आपको क्या बताऊं, अभी चंदा अभियान चल रहा है । लक्ष्मण सिंह ने इस दौरान दिग्विजय सिंह द्वार दिए गए श्रीराम मंदिर चंदे को लेकर कहा कि राम जी के नाम पर चंदा बड़े साहब ने भी 1 लाख 11,111 रुपए दे दिए, अब बड़े साहब तो सबको एडजस्ट करके चलने वाले है। लेकिन आपको और हमको एडजेस्ट करने की जरूरत नही है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के हनुवंतिया में बड़ा हादसा, पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि  मेरे पास भी फोन आया था, कि चंदा दीजिए  मैंने कहा मैं चंदा दूंगा  लेकिन तुम्हें नहीं दूंगा  मैं अयोध्या जब जाऊंगा दर्शन करने  रामजी के चरणों में जो भी चंदा देना होगा देकर आऊंगा।  लेकिन तुम चोट्टो के हाथ में एक कौडी नहीं देने वाला और आप भी मत देना इन चोट्टो को  यह आपसे चंदा लेंगे और अभी पंचायत, नगर पालिका चुनाव आ रहे है आप के खिलाफ खर्च करेंगे। सावधान रहना  कांग्रेस पार्टी के साथियों उनके जाल में मत फसना,  अगर चंदा देना भी है  तो अयोध्या जाकर देंगे चंदा भगवान राम के चरणों में अर्पण करेंगे, लेकिन इन चोट्टो को चंदा नहीं देना है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की खाट पंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज, कहा- अब तो बस खाट ही बची है

लक्ष्मण सिंह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानो के समर्थन में धरना देने पहुँचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ो ट्रैक्टर वाहनों की रैली निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने इसी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। जहां इन्होंने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये विवादित बयान दिया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा