- |
- |
मध्य प्रदेश के हनुवंतिया में बड़ा हादसा, पैराग्लाइडिंग के दौरान 2 लोगों की मौत
- दिनेश शुक्ल
- जनवरी 21, 2021 11:29
- Like

मौके पर मौजूद लोग तुरंत छतिग्रस्त पैराग्लाइडर के पास पहुंचे जिसके बाद उन्हें तत्काल पास में स्थित मुंदी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसआई भीम सिंह मंडलोइ ने बताया कि पैरा ग्लाइडिंग का ठेका सन ड्रजर्स कंपनी ले रखा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू में बुधवार शाम को पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टापू में पैराग्लाइडर ऑपरेटर और एक यात्री पर्यटक की मौत हो गई। मरने वालों में एक कंपनी का कर्मचारी है तो दूसरा पैरा ग्लाइडिंग करने वाली कंपनी के ठेकेदार का भाई है। बताया जा रहा है कि हवा में उड़ता हुआ पैराग्लाइडर 150 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा। खंडवा कलेक्टर ने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है।
इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की खाट पंचायत पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज, कहा- अब तो बस खाट ही बची है
दरअसल इन दिनों हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके चलते पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे है। 15 दिसंबर से शुरू हुए इस जल महोत्सव को 15 जनवरी तक चलना था, लेकिन पर्यटको की संख्या को देखते हुए 5 दिन पहले ही जल महोत्सव को एक महीने के लिए बढ़ाया गया था। बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे के आसपास टापू पर पैराग्लाइडिंग चल रही थी। बालंचद पुत्र रामप्रताप दांगी (32) निवासी भगौरा जिला राजगढ़ और गजपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (28) निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली, राजस्थान पैरा ग्लाडिंग कर रहे थे। वे दोनों 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर थे। इसी दौरान किसी तकनीकी खराबी की वजह से एक पैराग्लाइडर अचानक से नीचे गिरा।
इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह और उमा भारती के पड़ोसी बने सिंधिया, भोपाल में हुआ बंगला आवंंटित
जिससे पैराग्लाइडर को चलाने वाले पायलट बालचंद डांगी और इवेंट कंपनी के मैनेजर के रिश्तेदार गजराज सिंह राजपूत बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत छतिग्रस्त पैराग्लाइडर के पास पहुंचे जिसके बाद उन्हें तत्काल पास में स्थित मुंदी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसआई भीम सिंह मंडलोइ ने बताया कि पैरा ग्लाइडिंग का ठेका सन ड्रजर्स कंपनी ले रखा है। इसका ठेकेदार श्रवण सोलंकी है। हादसे में बालचंद और गजपाल सिंह की मौत हुई है। बालचंद सन ड्रेजर्स कंपनी में कर्मचारी है। मृतक गजपाल सिंह कंपनी के ठेकेदार श्रवण सिंह की बुआ का लड़का बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले पर पॉस्को एक्ट में कार्यवाही,आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
वही घटना को लेकर खंडवा जिले के कलेक्टर अनय द्विवेदी ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और अनुविभागीय मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर के निर्देश के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। जिला कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से इस हादसे के वीडियो और फुटेज भी जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि पैराग्लाइडिंग के दौरान बहुत से लोग वीडियो बना रहे थे। घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी एसडीएम पुनासा को दी जा सकती है। इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खण्डवा के हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख पहुंचा है।
खण्डवा के हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दु:ख पहुंचा है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 20, 2021
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
किसान नेताओं पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- ये कृषि सुधार किसान की तस्वीर व तकदीर बदलेंगे
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 19:06
- Like

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि किसान नेताओं ने वर्षों तक किसानों पर राजनीति की लेकिन उनका भला नहीं किया। अगर किसान का भला किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नये कृषि कानूनों की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि कृषि सुधार देश के किसानों की तस्वीर व तकदीर बदलने वाले हैं। इसके साथ ही नड्डा ने किसान नेताओं पर आरोप लगाया कि सालों साल तक उन्होंने किसानों के नाम पर राजनीति की है उनका भला नहीं किया। नड्डा यहां बिड़ला सभागार में भाजपा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं ने वर्षों तक किसानों पर राजनीति की लेकिन उनका भला नहीं किया। अगर किसान का भला किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नड्डा जयपुर पहुंचे, राज्य कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे
उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ये सुधार किसान की तस्वीर व तकदीर बदल देंगे इस बात की गारंटी है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने कहा हम आपके साथ बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह वैकल्पिक हैं अगर अपनान चाहें तों अपनाएं।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हम बातचीत को तैयार हैं आप इसमें बताएं की क्या सुधार करने की जरूरत है हम करेंगे... किसान हमारे अन्न्दाता हैं उनको मुख्यधारा में शामिल करना हमारी जिम्मेदारी है लेकिन यह जो पार्टियां राजनीतिक दृष्टि से राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही हैं और लोगों को गुमराह कर रही हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि गांव-गांव घर-घर जाकर प्रत्येक किसान को बताएं कि सुधारों से उनका भला कैसे होगा।’’
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एपीएमसी को समाप्त करने की बात उनके चुनावी घोषणापत्र में थी। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में ठेका खेती नहीं है क्या? कांट्रेक्ट खेती का कानून पंजाब की कांग्रेस सरकार लेकर नहीं आई थी? ... तुम करो तो सच हम करें तो झूठ।’’ नड्डा ने बेरोजगारी, दलित व महिलाओं पर अत्याचार व किसान कर्जमाफी को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले सत्ता पाने के लिए इतने फस्ट्रेशन में हैं कि कुछ भी वादा करेंगे और जो भी वादा करेंगे उसे कभी निभाएंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का लिया जायजा, बाद में बूथ अध्यक्षों की बैठक में हुए शामिल
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आरोप है कि राज्य की मौजूदा गहलोत सरकार की प्राथमिकता सुशासन देना की नहीं बल्कि इसे कुशासित राज्य बनाने की है।’’ नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि राजस्थान में कमल पहले भी खिला है और आगे भी खिलेगा। इससे पहले सुबह जयपुर पहुंचने पर पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मंच पर राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य ओम माथुर भी एक साथ दिखे।
किसानों के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी उनका भला नहीं किया।
— BJP (@BJP4India) March 2, 2021
मोदी जी ने हमेशा किसानों के हित में कार्य किये हैं।
कृषि सुधार कानूनों पर भी प्रधानमंत्री जी ने स्पष्ट कहा है कि हम वार्ता के लिए तैयार हैं, इनमें अगर किसी सुधार की जरूरत है, तो वो हम करेंगे।
- श्री @JPNadda pic.twitter.com/vVDvzPRvy5
निकाय चुनाव में मिली जीत पर बोले PM मोदी, गुजरात भाजपा के सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ा है
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 18:59
- Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव के परिणामों से संदेश साफ है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ी है।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम का संदेश साफ है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ दृढ़ता से खड़ी है। गुजरात में नगरपालिका, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। मोदी ने भाजपा के प्रति स्नेह और विश्वास बनाए रखने के लिए जनता का आभार जताया।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात में नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव के परिणामों से संदेश साफ है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ी है। भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास और स्नेह के लिए गुजरात की जनता के समक्ष मैं शीश झुकाता हूं।’’ राज्य में 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। अब तक घोषित नतीजों के मुताबिक भाजपा भारी जीत की ओर बढ़ रही है।
Results of the Nagar Palika, Taluka Panchayat and District Panchayat polls across Gujarat give a crystal clear message- Gujarat is firmly with the BJP’s agenda of development and good governance. I bow to the people of Gujarat for the unwavering faith and affection towards BJP.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2021
चुनाव सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी और समावेशी विकास की भागीदारी के बीच जनादेश की जंग है: नकवी
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 2, 2021 18:53
- Like

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में विकास पर विश्वास एक “बड़ी कसौटी” है।
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा के चुनाव ‘‘सांप्रदायिक वोटों की जागीरदारी’’ और ‘‘समावेशी विकास की भागीदारी’’ के बीच जनादेश की जंग है। नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों में विकास पर विश्वास एक “बड़ी कसौटी” है।
इसे भी पढ़ें: बंगाल में फ्रंट फुट पर खेलने को बीजेपी तैयार, PM मोदी 20 और अमित शाह करेंगे 50 रैलियां!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकास और सुशासन का ‘‘प्रामाणिक ब्रांड’’ बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण के संकल्प के जरिये हर जरूरतमंद तक विकास की रौशनी पहुंचाने का प्रयास किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल विरासत पर सियासत को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग कर्म की कसौटी पर असफल हो रहे हैं।

