स्‍वतंत्र देव सिंह का विवादित बयान, कहा- मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान-चीन से कब होगा युद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2020

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने एक विवादित टिप्पणी में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। उनकी यह टिप्पणी शुक्रवार को आई। उल्लेखनीय है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव व्याप्त है, जहां दोनों देशों के सैनिक काफी संख्या में तैनात हैं। भाजपा नेता ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने और ज्म्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने से संबद्ध किया है। 

इसे भी पढ़ें: MLA सुरेंद्र सिंह पर फूल बरसाते कैमरे में कैद हुए उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

दरअसल, सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर निर्णय की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। संबंधित तिथि तय है कि कब क्‍या होना है। सिंह ने गत 23 अक्‍टूबर को बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक संजय यादव ने रविवार को यह वीडियो जारी किया। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

सहारनपुर में पीएनबी करेंसी चेस्ट से मिले 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट, तीन बैंक अधिकारी निलंबित

नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात