पूजा पंडाल में दिखेगी सीएम ममता बनर्जी की प्रतिमा? बढ़ा विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के एक आयोजक द्वारा अपने पंडाल में दुर्गा मां के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिमा लगाने का फैसला करने पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस पर नाराजगी जताते हुए इस कदम को ‘‘घृणास्पद’’ और राज्य के हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पाल अपने कुमारतुली स्टूडियो में फाइबरग्लास की मूर्ति बना रहे हैं, जिसमें ‘‘देवी’’ को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो की पसंदीदा सफेद रंग की तांत की साड़ी पहनायी गयी है और साथ ही उनकी पहचान बन चुकी फ्लिप-फ्लॉप चप्पल पहनायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर ED ने 10 स्थानों पर की छापेमारी, IAS अधिकारी भी हुआ गिरफ्तार

पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल में चुनाव के बाद जघन्य हिंसा के बाद ममता बनर्जी को देवी सदृश्य दिखाना घृणा पैदा करने वाला है क्योंकि उनके हाथ निर्दोष बंगालियों के खून से सने हैं। यह देवी दुर्गा का अपमान है। ममता बनर्जी को इसे रोकना चाहिए। वह बंगाल के हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं।’’ नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘जब कोई केवल आपको खुश करने के लिए आपको भगवान के समान बताने की कोशिश करता है और आपकी चुप्पी सहमति का इशारा करती है तो इसका मतलब है कि आपका अहंकार ऐसे स्तर तक पहुंच गया है, जहां विवेक इसकी जवाबदेही नहीं ठहरा सकता।’’ शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित केश्टोपुर की उन्नयन समिति क्लब द्वारा पूजा के एक आयोजक ने कहा, ‘‘पूरे पंडाल की थीम लक्ष्मी भंडार की होगी।’’ लक्ष्मी भंडार सरकार की एक आय सहायता योजना है, जिसके तहत किसी घर की महिला मुखिया को प्रति महीने 500-1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू