शराब पीकर विवाद, बचाव करने आए युवक की हत्या

By दिनेश शुक्ल | Mar 10, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गवालू में बीती रात शराब पीने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने डंडे और लोहे की टामी से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने हत्या प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

इसे भी पढ़ें: सरपंच व सचिव को 10-10 वर्ष का कारावास, सरकारी राशि के गबन मामले में सुनाई गई सज़ा

मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। घटना में 18 वर्षीय रितिक और 21 वर्षीय सुभाष भी घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। सिमरोल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

तेहरान में भारत ने दिखाया दम, फूट-फूट कर रोए ईरानी राष्ट्रपति

Hindu Mythology: क्यों कहलाती हैं मां लक्ष्मी चंचला? जानें Goddess of Wealth से जुड़ा यह बड़ा Secret

UAV, AKASH TARANG, MPATGM, MRSAM, V-SHORADS के जरिये Air Defence System को और मजबूत करेगा India, रक्षा मंत्री ने नई खरीद को दी मंजूरी

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z Security: पिछली कटौती के सियासी बवाल का असर? Bulletproof कार भी