WONDER WOMAN VS COOLIE NO 1: भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी वंडर वूमेन, ओटीटी पर सिमट रहा बॉलीवुड

By रेनू तिवारी | Dec 05, 2020

सिनेमाघरों के लिए हॉलीवुड की तरफ से एक खुशखबरी मिली है। हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमेन भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से सिनेमाघर खुलने के बाद भी कोई बड़ी फिल्म  सिनेमाघर में रिलीज नहीं हुई। आने वाली सभी बॉलीवुड की बड़ी फिल्में  ओटीटी पर ही रिलीज हो रही है। ऐसे में सिनेमाघरों की हालत  खराब होती जा रही थी। अब दिसंबर में क्रिससम एक बड़े त्यौहहर के रुप में हैं। हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमन 1984 इस साल 24 दिसंबर (क्रिसमस की पूर्व संध्या) पर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट प्रमुख भूमिका में हैं। वंडर वुमन 1984 और  वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म कुली नंबर 1 क्रिसमस (25 दिसंबर) पर रिलीज हो रही है। 

कुली नंबर 1 के निर्माताओं ने डिजिटल मार्ग ले लिया है और यह फिल्म केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। हालाँकि, हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कोरोनोवायरस महामारी के कारण थिएटर बंद थे लेकिन सरकार द्वारा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाने के बाद देश के कुछ हिस्सों में सिनेमा हॉल खोले गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के चपेट में आए वरुण धवन और नीतू कपूर

वंडर वुमन के बारे में 1984

वंडर वुमन 1984 को पैटी जेनकिंस द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म देश में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यह 2017 के डीसी सुपरहीरो ब्लॉकबस्टर का अनुसरण है। वंडर वुमन 1984 में गैडोट अमेजोनियन योद्धा डायना प्रिंस / वंडर वुमन और जेनकिंस के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी। अगली कड़ी मेंं वंडर वुमन का सामना दो नए-नए दुश्मनों से हो रहा है, जिसका किरदार मैक्स लॉर्ड, पेड्रो पास्कल द्वारा निभाया गया।

कुली नंबर 1 के बारे में

दूसरी ओर कुली नंबर 1, 1995 में इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। डेविड धवन, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म को हील किया था, ने ही रीमेक का निर्देशन किया है। कुली नंबर 1 डेविड की 45 वीं फिल्म है। फिल्म में साहिल वैद, जॉनी लीवर, परेश रावल और जावेद जाफ़री भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार