Ladakh जैसा अहसास और Shimla जैसी वादियां, Mainpat बना पर्यटकों के लिए नया Travel Destination

Mainpats Gravity-Defying Ulta Pani
AI Image

छत्तीसगढ़ का मैनपाट अपनी विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं और तिब्बती संस्कृति के कारण भारत के छोटे तिब्बत के रूप में उभर रहा है जहां उल्टा पानी और जलजली जैसी रहस्यमयी भूवैज्ञानिक घटनाएं पर्यटन का मुख्य केंद्र हैं।

घुमक्कड लोग अक्सर कहीं न कहीं घूमने के लिए निकाल जाते हैं। कहीं पहाड़ तो कहीं झरने या फिर समंदर या किसी धार्मिक स्थल पर आदि। ज्यादातर लोगों को चाहत होती है लद्दाख घूमने की। यहां पर तिब्बती कल्चर टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैस भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है। बता दे कि, भारत में तिब्बत एक नहीं बल्कि दो हैं। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं  छत्तीसगढ़ के मैनपाट की, जो कि बेहद ही खूबसूरत जगह है।

छत्तीसगढ़ का मैनपाट ‘छोटा तिब्बत’ 

छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट की यह जगह बेहद ही शांत और यहां पर बिल्कुल भी भीड़ नहीं देखने को नहीं मिलती है। यह एकदम शिमला जैसा भी  लगता है। क्योंकि मैनपाट की हसीन वादियां शिमला की याद दिलाती है। वैसे यहां का कल्चर भी तिब्बत जैसा है। गर्मियों के दिनों में भी मैनपाट ठंडक का एहसास दिलाता है। वैसे इस जगह की संस्कृति काफी प्रसिद्ध है। 

मैनपाट में घूमने लायक जगहें 

अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों को जरुर एक्सप्लोर करें- 

टाइगर मेन प्वाइंट

यदि आप नेचर लवर है और हरी-भरी जगह घूमने का प्लान बना रहीं तो आप टाइगर मेन प्वाइंट का जरुर घूमने जाएं। यहां पर आपको खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे, जो कि महादेव मुड़ा जलधारा से लगभग 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। 

तिब्बती बौद्ध मंदिर

यहां पर मौजूद तिब्बती समुदाय बसा है, जो कि दलाई लामा के अनुयायी भी शामिल थे। यहां पर उन्होंने तिब्बती बौद्ध मंदिर का निर्माण करवाया जो शांति और सुकून देने के साथ अध्यात्म का भी प्रतीक है। इधर काफी सुकून देखने को मिलता है।

उल्टा पानी 

छत्तीसगढ़ के बिसरपानी गांव में स्थित उल्टा पानी रहस्यमयी जगहों में से एक है। इसकी खासियत यह है कि यहां का बहता हुआ पानी ढलान की दिशा से उल्टा ऊपर की तरफ चढ़ता है।

जलजली 

यह जगह बेहद सुंदर है और यहां पर जंपिंग लैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह रोमांच से भर देगी क्योंकि जब भी यहां कोई उछलने या कूदने की कोशिश करता है तो इस एरिया की जमीन किसी स्पंज या गद्दे की तरह हिलती-डुलती नजर आती है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़