MP में एक बार फिर बढ़े कोरोना के केस, भोपाल से सामने आए सबसे ज्यादा केस

By सुयश भट्ट | Dec 13, 2021

भोपाल। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से देश में बढ़ते मामलों के बीच ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के केसेस में इजाफा देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं । इनमे सबसे ज्यादा केस भोपाल से सामने आए हैं।

आपको बता दें कि भोपाल में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव केस आए हैं। इंदौर में 7 मरीज मिले हैं। इनमें एक 5 साल की बच्ची भी है। बैतूल में 2, जबलपुर में 1 मरीज मिला है। वहीं अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर टेस्ट की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:दिग्गी का नया दांव : विवादित कॉमेडियन को किया आमंत्रित, भोपाल में होगा शो !

दरअसल नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 369 हो गई है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। रविवार को 19 मरीज ठीक हुए। वहीं अब करीब 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !