दिग्गी का नया दांव : विवादित कॉमेडियन को किया आमंत्रित, भोपाल में होगा शो !

Digvijay singh tweet
सुयश भट्ट । Dec 13 2021 1:06PM

दिग्विजय सिंह ने विवादित कॉमेडियन को प्रदेश आने का आमंत्रण दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भोपाल में आकर शो करने के लिए बुलाया है। मुनव्वर फारुकी अपने शोज़ से ज्यादा अपने विवादित बयानों की वजह से ज़्यादा जाने जाते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने विवादित कॉमेडियन को प्रदेश आने का आमंत्रण दे दिया है। दिग्विजय सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भोपाल में आकर शो करने के लिए बुलाया है। मुनव्वर फारुकी अपने शोज़ से ज्यादा अपने विवादित बयानों की वजह से ज़्यादा जाने जाते हैं।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी बुलाया है। उन्होंने लिखा कि,'मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूँ। सारी ज़िम्मेदारी मेरी होगी।

इसे भी पढ़ें:आपसी विवाद को लेकर ढाबे के मालिक ने युवक पर चलाया धारदार हथियार, पुलिस ने अब तक नहीं दर्ज की एफआईआर 

उन्होंने आगे लिखा कि शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज़ नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख़ व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंज़ूर हैं।

इस ट्वीट पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। सारंग ने कहा कि, विघटनकारियों के समर्थन में दिग्विजय सिंह हमेशा खड़े रहते हैं। जो देश के खिलाफ होते है दिग्विजय सिंह उनका साथ हमेश देते हैं ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़