कोरोना का असर, अब 40 डिग्री की ग्रमी में काटना होगा दूसरा लॉकडाउन

By निधि अविनाश | Apr 15, 2020

नई दिल्ली। पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। भारत में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं। इसी को देखते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश में लॉकडाउन की अवधि 21 अप्रैल से 3 मई तक बढ़ा दी है।

कोरोना के डर के बीच लोगों ने अपना कैसे भी करके पहला लॉकडाउन तो काट लिया है लेकिन अब सवाल है कि लॉकडाउन में लोग मई की झुलसती गर्मी में कैसे समय काटेंगे? बता दे कि जब लॉकडाउन लगा था तब थोड़ी सी सर्दी चल रही थी लेकिन अब अप्रैल का महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जा रही है और लोगों ने इस बीच AC सर्विस भी कराई नहीं है। दिल्ली में मई के महीने में ही 40 डिग्री का तापमान होता है इस बीच लोगों का 15-20 दिन घरों में गुजारना काफी मुश्किल साबित हो सकता है।

 एक जगह लॉकडाउन तो दूसरी जगह दिल्ली की गर्मी

जब से लॉकडाउन चालू हुआ है तभी से सभी दूकानें बंद हो गई है। चाहे वह मैकेनिक की दूकान हो या  फिर किसी और की। लॉकडाउन में सिर्फ राशन और दवाईयों की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है। इसी वजह से न ही लोग AC की सर्विस करा पाए है और न ही कोई मैकेनिक है जो AC को ठीक कर सकता है। एक खबर के मुताबिक द्वारका के केके एस. भट्टी ने कहा कि पहला लॉकडाउन निकालना इतना मुश्किल नही था जितना अब  होगा क्योंकि मई में बच्चे बिना AC के नहीं रह सकते है और इससे वह बिमार पड़ सकते है।  वहीं जिन घरों के पंखे, कूलर और  फ्रिज खराब है, उन्हें भी इस गर्मी से काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि सभी मैकेनिकों  की दुकानें लॉकडाउन की वजह से बंद हो गई है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत