एमपी में कोरोना का फिस्फोट, एक दिन में मिले 594 मरीज, मंत्री भी आए कोरोना की चपेट में

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।बीते 24 घंटो में कोरोना के 594 मामले सामने आए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को इंदौर में 319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक मरीज की मौत भी हो गई।

वहीं भोपाल में कोरोना के 126 मामले दर्ज किए गए। हालांकि प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को भोपाल में कोरोना के 92 मामले सामने दर्ज किए गए। प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोरोना के 64 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें:कोरोना को लेकर यूपी में भी सख्ती, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल 

जबकि उज्जैन में 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सागर में 15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबलपुर में भी 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 संदिग्ध मरीजों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि ACS पशुपालन जेएस कंसोटिया, उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जेएस कंसोटिया मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। इसी के साथ साथ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना दूसरी बार हुआ है।

इसे भी पढ़ें:बिहार में नाइट कर्फ्यू, मंदिर, सिनेमा हॉल और जिम रहेंगे बंद, शादियों में शामिल हो सकेंगे सिर्फ 50 लोग 

दरअसल मध्य प्रदेश में कोरोना की बेलगाम होती रफ्तार पर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि देश में ओमिक्रोन दस्तक दे चुका है। क्या मध्य प्रदेश इससे सुरक्षित है? पता नहीं प्रदेश कौन सी दुनिया में है? ज़मीन की हकीकत से बहुत दूर, अफसोसजनक। 

प्रमुख खबरें

Kochi Mercedes Car Accident मामले में जज के नाबालिग बेटे की जमानत बरकरार, याचिका खारिज

UP में PMHS डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी का मौका, 10 साल की सेवा अनिवार्य

Maharajganj में पुलिस और ATS का बड़ा एक्शन, 122 किलो गांजे के साथ दो तस्कर दबोचे

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा