मध्य प्रदेश में 12 प्रतिशत हुआ कोरोना का पॉजीटिविटी रेट, हर जिले में खुलेंगे कोविड केयर सेंटर

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,043 पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पॉजिटिविटी रेट 12% पहुंच गई है। मौतों का आंकड़ा 4086 हो गया है। इसमें 6 अप्रैल की 13 मौतें भी शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक केस मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: नशे में धुत भाजपा नेत्री के बेटे ने कार से मारी लोगों को टक्कर, इंदौर में मामला दर्ज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हर जिले में एक-एक कोविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं, ताकि जिन मरीजों का परिवार बड़ा है और होम आइसोलेशन में दिक्कत है, तो उन्हें इन सेंटर में रखकर इलाज किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर के इंजेक्शन को लेकर कई जगह से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार जल्दी ही एसओपी जारी करेगी, ताकि यह तय हो सके कि किस मरीज को यह इंजेक्शन लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की सरकारी स्तर पर खरीद की जाएगी, ताकि मध्यम वर्गीय व गरीब को निशुल्क उपलबध कराया जा सके।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े