अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 2,494 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार रात साढ़े आठ बजे दिए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या 53,511 हो गई और संक्रमितों की संख्या 9,36,293 पर पहुंच गई। अमेरिका इस वैश्विक महामारी से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां संक्रमण और मौत दोनों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। देश में 24 घंटे में मृतक आंकड़ा 2,494 होने से एक दिन पहले इस वायरस से करीब तीन हफ्तों में सबसे कम 1,258 लोगों की मौत हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज