MP में कोरोना का कहर जारी, CM शिवराज लेंगे बैठक

By सुयश भट्ट | Dec 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर  प्रदेश में 40 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना के 42 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं भोपाल में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें:तमाशबीन भीड़ के बीच फौजी ने दिखाया दम, नहर में बहते विद्युतकर्मी को बचाया 

वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 300 का आंकड़े पार कर चुकी है । प्रदेश में इस समय कोरोना के 285 एक्टिव केस हैं। एक्टिव मामलों में इंदौर में सबसे अधिक 143 सक्रिय मामले हैं। जबकि राजधानी भोपाल में कोरोना के 75 और उज्जैन में 20 एक्टिव मरीज हैं। 

आपको बता दें कि दिसम्बर महीने में अब तक कोरोना के 583 मामले प्रदेश में दर्ज किए जा चुके हैं। भोपाल और इंदौर में कोरोना से संक्रमित हुए व्यक्तियों का आंकड़ा 200 के पार है। इंदौर में कोरोना के 247 मरीज मिले हैं। जबकि भोपाल में दिसम्बर महीने में 205 केस सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:रीवा के सांसद ने की भ्रष्टाचार की वकालत, वीडियो हुआ वायरल 

इसी कड़ी में इंदौर में अब तक ओमिक्रोन के 9 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इंदौर के अलावा प्रदेश के किसी अन्य शहर में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ आज बैठक करने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार