मध्य प्रदेश में 10 हजार प्रतिदिन के नीचे आया कोरोना संक्रमण

By दिनेश शुक्ल | May 10, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। आज कोरोना के नए प्रकरण 10 हजार के नीचे आ गए हैं। प्रदेश में आज के नए प्रकरण 9,715 है, कोरोना वृद्धि दर 1.8% है तथा पॉजिटिविटी रेट 15.8% हो गई है। साप्ताहिक वृद्धि दर में भी कमी आयी है, यह 17.8% हो गई है। आज कोरोना के 7,324 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 11 हजार 223 है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गाँव-गाँव तथा शहर-शहर में व्यापक रूप से जन-सहयोग से किल कोरोना अभियान चलाकर तथा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर, एक ओर कोरोना के संक्रमण की चेन को पूरी तरह से तोड़ देना है, वहीं प्रारंभिक स्थिति में ही हर मरीज की पहचान कर तथा उसे दवाएँ देकर स्वस्थ करना है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोरोना कर्फ्यू की उड़ा रही धज्जियां, चिकन-मटन की दुकानों पर निगम ने की कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि कुछ कोरोना मरीजों में हो रहे फंगल इंफैक्शन पर भी ध्यान दिया जाए। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है, फंगल इंफैक्शन के इलाज के लिए उसे फॉलो किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन के मरीजों का पूरा ध्यान रखा जाए। नि:शुल्क मेडिकल किट के साथ रोज डॉक्टर की सलाह दी जाए। प्रतिदिन फोन से बात की जाए। कोई भी परेशानी होने पर 1075 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: जबलपुर में गैलेक्सी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई थी पांच मरीजों की मौत, रिपोर्ट में खुलासा

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए पूरी टीम को बधाई दी। प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन रोज प्राप्त हो रही है तथा सभी जिलों को उपलब्ध हो रही है। कल प्रदेश में भारत सरकार के 583 एम.टी. ऑक्सीजन के कोटे के विरूद्ध 515 एम.टी. ऑक्सीजन प्राप्त हुई। इसके अलावा लगभग 100 एम.टी. ऑक्सीजन प्रदेश में उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्र निर्माण तथा पाइप लाइन के काम को गति देने के निर्देश दिए। जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि ग्वालियर जिले की कोरोना ग्रोथ रेट 2.2% तथा 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी रेट 24.3% है, जबकि प्रदेश में अन्य जिलों में संक्रमण कम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शिवपुरी एवं दतिया जिलों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। शिवपुरी की कोरोना ग्रोथ रेट 3.1% तथा 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी 25.8% है। वहीं दतिया की ग्रोथ रेट 2% तथा 7 दिन की पॉजिटिविटी 17.8% है।

प्रमुख खबरें

घाटे और कड़ी टक्कर के बीच बिका Pizza Hut, लगभग 22500 करोड़ में हुआ सौदा, जानिए क्यों यम ब्रांड्स को बेचना पड़ा सबसे मशहूर नाम

Summer Health: क्या पेट की गर्मी से चेहरे पर होते हैं Pimples? जानें इस दावे का पूरा सच

Modi से मिलते ही Meloni ने इस बार कह दी बड़ी बात, We’re the most famous couple on Instagram

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई