घट रहे हैं भारत में कोरोना के मरीज, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23,950 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2020

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 23, 950 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो गई है जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की तादाद भी बढ़कर 96.63 लाख तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 333 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,444 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए जारी होगा इमरजेंसी नंबर 112, भेजे जाएंगे चेतावनी मैसेज

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 दिसंबर तक कुल 16,42,68,721 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 10,98,164 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान