दिल्ली में डराने लगा कोरोना, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना

By अंकित सिंह | Aug 11, 2022

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना काल के दौरान लगी पाबंदियों की वापसी दिखाई दे रही है। दरअसल, पिछले 2 सप्ताह में दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यही कारण है कि दिल्ली में सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर पकड़े जाने की स्थिति में 500 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। हालांकि, निजी कार में सवार लोगों को मस्त ना पहनने पर यह जुर्माना नहीं देना होगा। आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से फिर संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा, ट्वीट कर दी जानकारी


जानकारी के मुताबित दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया। उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अधिसूचना के इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,146 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 17.83 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में 180 दिन के बाद कोविड-19 के कारण इतने मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 13 फरवरी को दिल्ली में कोविड-19 के कारण 12 मरीजों की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,205 है। दिल्ली में 5,549 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: चीन के इस शहर में फंसे हुए है 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट, विदेश से आने वाली सभी फ्लाइटें की रद्द


16,299 नए मामले 

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,299 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,06,996 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,25,076 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,879 हो गई। इन 53 मामलों में वे चार लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं। 

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam