दिल्ली में फिर डराने लगा कोरोना, पिछले 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा नए मामले, 5 मरीजों की मौत

By अंकित सिंह | Aug 03, 2022

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2073 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना संक्रमण 11.64 फ़ीसदी है। कहीं ना कहीं दिल्ली में यह चिंता बढ़ाने वाली बात है। दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होती दिख रही है। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79% दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ने लगा मंकीपॉक्स का खतरा, एक और नाइजीरियन व्यक्ति पाया गया संक्रमित

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,135 नए मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,135 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,67,144 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,057 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 47 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,477 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,37,057 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,735 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.69 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.67 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।