दिल्ली में बढ़ने लगा मंकीपॉक्स का खतरा, एक और नाइजीरियन व्यक्ति पाया गया संक्रमित

देश और दुनिया में मंकीपॉक्स का खतरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच खबर यह है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक के नाइजीरिया का एक और नागरिक के दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। सोमवार को भी एक नाइजीरियन व्यक्ति कोमंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। आपको बता दें कि संक्रमित व्यक्तियों को दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल में रखा जा रहा है। डॉक्टर्स की टीम लगातार ऐसे लोगों पर निगरानी कर रही है। इनसे संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में 1 नए मामले के साथ ही कुल मंकीपॉक्स कि अब 4 केस हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें: स्थिति पर नजर रखने के लिए एक कार्यबल गठित, मंकीपॉक्स को लेकर बोले स्वास्थ्य मंत्री- ये कोई नई बीमारी नहीं
इस मामले के मिलने से पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में बताया कि 1 अगस्त तक देश में 7 मंकीपॉक्स के मामले थे। जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी। मंकीपॉक्स के 4 मामले की केरल में थे। वहीं दिल्ली में तीन मामले थे। हालांकि, आज दिल्ली में एक और मामला सामने आ गया है। ऐसे में देश में मंकीपॉक्स के मामले में वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले आज ही केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला आया सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 27 जुलाई को UAE से लौटा था व्यक्ति
पहले मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी
लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को छुट्टी दे दी गई। पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी (34) पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। उनके संपर्क में आए चिकित्सक सहित 14 लोगों को पृथक किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा। उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच, शहर के दूसरे मंकीपॉक्स के मरीज तथा नाइजीरियाई नागरिक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि उसे बुखार है, त्वचा पर फोड़े हैं। इलाज के लिए उसे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
Another Nigerian man living in Delhi tests positive for #monkeypox. This is the 3rd monkeypox case in Delhi: Official Sources pic.twitter.com/COmfH3QUHX
— ANI (@ANI) August 2, 2022