क्या दिल्ली में लग सकता है लॉकडाउन ? कोरोना के बढ़ते मामले के बीच केजरीवाल ने दिया यह जवाब

By अनुराग गुप्ता | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच क्या राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जाएगा ? ऐसे सवाल अब उठने लगे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनका जवाब दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोई भी लॉकडाउन नहीं लगेगा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने जल्द ही नई पाबंदियां लागू करने की बाद कही। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 8521 नए मामले सामने आए तथा 39 और लोगों की मौत हो गयी। पिछले साल 11 नवंबर के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र की विफल नीतियों के चलते प्रवासी फिर पलायन को मजबूर, सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी: राहुल 

कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 7,06,526 जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 11,196 हो गयी है। अब तक 6.68 लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 26,631 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर