कोरोना वायरस: एयर इंडिया का विमान दिल्ली से वुहान जाने के लिए रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर साढ़े 12 बजे वुहान हवाईअड्डे के लिए रवाना होगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक पराचिकित्सक कर्मी विमान में सवार होंगे।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस का तहलका, मृतकों की संख्या हुई 213, आपात स्थिति घोषित

लोहानी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर साथ जा रहे हैं। विमान वुहान हवाईअड्डे पर दो-तीन घंटे के लिए रहेगा। सरकार ने चीन के हुबेई प्रांत में रहने वाले 600 भारतीय लोगों से यहां वापस लौटने की इच्छा जानने के लिए संपर्क किया था। हुबेई प्रांत के वुहान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 213 पहुंच गई है। वहीं कुल 9,692 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 5,806 मामले हुबेई प्रांत के हैं और यहां 204 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह