कोरोना वायरस: राष्ट्रपति भवन में इस बार होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन में एहतियात के तौर पर इस वर्ष परंपरागत होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

ट्वीट में कहा गया, “सतर्कता बरत और सुरक्षा के इंतजाम कर हम सभी कोविड-19 नॉवेल कोरोना वायरस को फैलने से रोक सकते हैं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति भवन में परंपरागत होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी किसी होली मिलन समारोह में भाग न लेने की घोषणा कर चुके हैं। इस वर्ष होली का पर्व दस मार्च को मनाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई