फटे-काले होंठों को कहें Goodbye, चुकंदर का यह Homemade Lip Scrub देगा Natural Pink Glow.

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 08, 2026

सुंदर और मुलायम होंठ हर किसी की चाहत होती है। अक्सर बदलते मौसम में डिहाइड्रेशन, धूप में अधिक निकलना और लिपस्टिक के कारण होंठ रुखे और फटने लगते हैं। खासतौर पर होंठों की डेड स्किन को बाहर हटाने, उन्हें सॉफ्ट और हेल्दी बनाने में लिप स्क्रब मदद कर सकता है। इससे फटे होंठ भी ठीक होते हैं और यह मॉइश्चराइज प्रदान करता है। इस लिप स्क्रब की मदद से कालापन दूर होता है और लिप्स गुलाबी बन जाते हैं। कई महिलाएं बाजार से लिप स्क्रब खरीदती हैं, हालांकि महंगे लिप स्क्रब भी होंठों को सही हाइड्रेशन नहीं दे पाते हैं और यह कई बार नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए अब आप घर पर आसानी से लिप स्क्रब बना सकती हैं। चुकंदर और शहद से बनने वाला ये स्क्रब होंठों को मुलायम बनाएगा। आइए आपको इसके फायदे और बनाने के तरीका-

- गौरतलब है कि चुकंदर और शहद का लिप स्क्रब होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी और मुलायम बनाने में मदद करता है। वैसे यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। क्योंकि ये होंठों की डेड सेल्स को रिमूव करता है, कालापन को दूर करता है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये स्क्रब होंठों को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखता है।

- चकुंदर में नेचुरल रुप से एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, वहीं शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन होंठों के लिए फायदेमंद है। 

 - वैसे ये एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है।

कैसे बनाएं लिप स्क्रब?

- इसे बनाने के लिए आपको केवल 2-3 चीजें ही चाहिए।

- इसके लिए 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस, 1 छोटा चम्मच शहद, ½ छोटा चम्मच चीनी या ब्राउन शुगर लेनी है।

 - अब एक कटोरी में चुकंदर का रस, शहद और चीनी डालें।

 - इनका अब एक पेस्ट बना लें। यह लीजिए तैयार है आपका होममेड लिप स्क्रब।

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

- आपको सबसे पहले आप होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।

 - अब उंगली की मदद से थोड़ी मात्रा में स्क्रब लें और होंठों पर हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक मसाज करें।

- इसके आपको बहुत जोर से नहीं रगड़ा है, वरना होंठों की स्किन को नुकसान हो सकता है।

- इसके बाद गीले कॉटन या पानी से होंठ को धो लें।

- आखिर में आपके बास कोई अच्छा लिप बाम हो, वो लगा लें।

- कम से कम इसे हफ्ते में 2 बार लगाना चाहिए। रोजना स्क्रब करने से होंठ ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

International Nurses Day 2026: सेवा और समर्पण की मिसाल Nurses को सलाम, Florence Nightingale ने दिखाई थी सम्मान की राह

कैसे गुपचुप तरीके से ईरान के साथ युद्ध में शामिल हो गया UAE? तेल रिफाइनरी को बनाया था निशाना

Tamil Nadu Sanatan Dharma Controversy | तमिलनाडु विधानसभा में गरमाया सनातन मुद्दा: उदयनिधि स्टालिन ने फिर दोहराई खत्म करने की मांग

China का गेम ओवर, जापान और भारत ने कर ली कौन सी महाडील?