Coronavirus | एक दिन में कोविड-19 के 67,084 नए मामले, 1241 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली। भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,90,789 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,241 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,06,520 हो गई। देश में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित 7,90,789 लोगों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 110 अंक चढ़ा, IT और बैंक के शेयर में हुई बढ़ोतरी; निफ्टी भी ऊपर

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 1,241 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 854 और महाराष्ट्र में 92 मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 5,06,520 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,43,247, केरल के 60,793, कर्नाटक के 39,495, तमिलनाडु के 37,837, दिल्ली के 26,023, उत्तर प्रदेश के 23,359 और पश्चिम बंगाल के 20,912 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

सुबह उठते ही पानी पीने से बेहतर होगा Morning Hydration, थकान और सुस्ती होगी दूर

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका